निर्देशों का पालन नहीं करने पर यस बैंक पर एक करोड़ का जुर्माना

निर्देशों का पालन नहीं करने पर यस बैंक पर एक करोड़ का जुर्माना

yes bank

नई दिल्ली/(भाषा)। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विफ्ट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर से जुड़े दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर यस बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। निजी क्षेत्र के बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
यस बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है, रिजर्व बैंक ने स्विफ्ट से जुड़े परिचालन नियंत्रणों के क्रियान्वयन के आकलन के दौरान दिशा-निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर बैंक पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

स्विफ्ट संदेश भेजने वाला एक वैश्विक सॉफ्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थाएं लेनदेन के लिए करती हैं। उल्लेखनीय है कि इस मैसेजिंग सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग से पीएनबी में 14,000 करोड़ रुपए की भारी धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था।

पीएनबी धोखाधड़ी मामले के बाद आरबीआई का रुख बैंकों के लेनदेन को लेकर कड़ा बना हुआ है। इससे पहले सोमवार को आरबीआई ने कर्नाटक बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और करूर वैश्य बैंक पर स्विफ्ट से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर कुल आठ करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक...
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?
आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
राज्यपाल का भाषण मामला: भाजपा ने किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया सदन के दुरुपयोग का आरोप
उच्चतम न्यायालय ने बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी
भिखारियों के ठाठ देखकर लोग हैरान, इस 'कारोबार' के लिए कौन ज़िम्मेदार?
क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगा रूस? पुतिन ने दिया जवाब