कर्नाटकः मेंगलूरु हवाईअड्डे से 11.78 लाख रुपए का सोना जब्त

कर्नाटकः मेंगलूरु हवाईअड्डे से 11.78 लाख रुपए का सोना जब्त

स्पाइसजेट के विमान के जरिए दुबई से आए शख्स ने अपने शरीर के भीतर सोना छिपा रखा था


मेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक यात्री से 224 ग्राम सोना जब्त किया गया है, जिसकी शुद्धता 24 कैरेट बताई गई है। यह जानकारी सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

Dakshin Bharat at Google News
इसके अनुसार, जब्त सोने की कीमत 11,78,240 रुपए है। स्पाइसजेट के विमान के जरिए दुबई से आए शख्स ने अपने शरीर के भीतर सोना छिपा रखा था।

जब विमान मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा तो जांच के दौरान पता चला कि भटकल निवासी व्यक्ति अवैध ढंग से सोना लेकर आया है। यह सोना एक अंडाकार वस्तु से निकाला गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'