कर्नाटक: चिक्कबल्लापुरा में भूकंप के 2 झटके

कर्नाटक: चिक्कबल्लापुरा में भूकंप के 2 झटके

भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है


बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा में बुधवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि बेंगलूरु से लगभग 70 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में चिक्कबल्लापुरा में 3.1 और 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। दोनों के बीच पांच मिनट से भी कम अंतराल रहा। 

Dakshin Bharat at Google News
भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इनका केंद्र चिक्कबल्लापुरा के गुंडलामंडिकल और बंदहल्ली गांवों में था। 

कर्नाटक के प्राकृतिक आपदा निगरानी प्रकोष्ठ (केएसएनडीएमसी) के वैज्ञानिकों ने भी भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि पहला भूकंप सुबह 7:09 बजे गुंडलामंडिकल गांव में 23 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके बाद सुबह 7:14 बजे बंदाहल्ली में 11 किलोमीटर की गहराई में दूसरा भूकंप आया। 

इससे संबंधित इलाकों में लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि करीब एक मिनट तक झटके महसूस किए गए। बंदाहल्ली में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। 

कुछ महिलाओं ने बताया कि वे सुबह रसोई के काम में व्यस्त थीं, तब भूकंप के झटकों से बर्तनों और खिड़कियों में कंपन महसूस हुआ। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने अलमारी में रखे बर्तनों के गिरने की आवाज सुनी।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान