कॉलेज छात्रा को उसके पति ने मौत के घाट उतारा

कॉलेज छात्रा को उसके पति ने मौत के घाट उतारा

चेन्नई। तीन सप्ताह पूर्व वैवाहिक बंधन में बंधने वाली एक कॉलेज की छात्रा को उसके पति ने ही शुक्रवार को मौत के घाट उतार दिया। २० वर्ष की इस छात्रा की पहचान मदुरावोयल की निवासी २० वर्षीय अश्विनी मोहन के रुप में की गई है। वह मिनाक्षी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। अश्विनी का पति २५ वर्षीय अलगेशन शुक्रवार को अश्विनी के कॉलेज पहुंचा जहां पर अश्विनी और अलगेशन के बीच विवाद हो गया। कुछ देर तक दोनों में बहस होती रही और उसके बाद अलगेशन ने अपनी जेब से एक चाकू निकाल लिया और उसके सीने और पेट पर वार कर दिया। अश्विनी पर चाकू से वार करने के बाद अलगेशन वहां से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि स्थानीय लोगों ने अलगेशन को पक़ड लिया और उसे मारने-पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्रा को केके नगर स्थित केएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। केके नगर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज करने के बाद अलगेशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह पाया गया है कि अश्विनी के पिता की मौत काफी लंबे समय पहले हो गई थी और उसकी मां ने ही उसकी देखभाल की थी और उसे पढा लिखा रही थी। अलगेशन मदुरावोयल में पानी की आपूर्ति करने वाली एजेंसी में काम करता है। अलगेशन ने इसी वर्ष १६ फरवरी को अश्विनी से शादी थी। शादी के तुरंत बाद अश्विनी और उसके पति के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों ने मदुरावोयल पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों की शिकायत कॉम्युनिटी सर्विस रजिस्टर में दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि अलगेशन शुक्रवार को अश्विनी के साथ मिलने और उसे मनाने गया था लेकिन दोनों में बहस हो गई और अलगेशन ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आपातकाल लगाने वालों का इरादा न्यायपालिका को भी गुलाम बनाए रखने का था: मोदी आपातकाल लगाने वालों का इरादा न्यायपालिका को भी गुलाम बनाए रखने का था: मोदी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों के समक्ष अपने विचार रखे।...
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट: गरुड़ फोर्स और घातक प्लाटून की मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ
मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व योजनाओं के जरिए मछुआरों का सहयोग किया: डॉ. एल मुरुगन
शुभांशु भारत भूमि से सबसे दूर हैं, भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं: मोदी
आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, 16 फौजी मारे गए
मुंबई और पुणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार
'प्रस्तावना' में बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन आपातकाल के दौरान इसे बदला गया: धनखड़