प्रवासी समाज के लोगों के साथ संवाद व समावेश आज

प्रवासी समाज के लोगों के साथ संवाद व समावेश आज

दक्षिण भारत न्यूज नेटवर्कबेंगलूरु। जनता दल (ध) के तत्वावधान मंे गुरुवार को यहां मैसूर बैंक सर्कल के समीप ज्ञानज्योति ऑडिटोरियम मंे राजस्थानी समाज के समस्त प्रवासी लोगों का एक संवाद एवं विशाल समावेश का कार्यक्रम आयोजित होगा। पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव राजेन्द्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि प्रातः ९ बजे से आयोजित इस कार्यक्रम मंे प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही इस संवाद और समावेश के कार्यक्रम मंे तारातरा मठ के मठाधीश प्रतापपुरीजी व नंद गौशाला-पुष्कर के संस्थापक गौभक्त श्री रामतारामजी व माताजी के भक्त गौसेवी पुखाराजजी का सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन को वृहद स्तर पर आयोजित करने को लेकर उत्साहित पार्टी के संगठन सचिव ाजेन्द्रसिंह कुंपावत ने बताया कि इस अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन होगा, जो कि यहां एवेन्यू रो़ड सर्कल (राजा मार्केट) से मैसूर बैंक सर्कल होते हुए ज्ञानज्योति ऑडिटोरियम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के गांधीनगर क्षेत्र के प्रत्याशी वी नारायणस्वामी, बेंगलूरु शहर के पार्टी के अध्यक्ष आर. प्रकाश व गांधीनगर क्षेत्र के अध्यक्ष शिवप्पा भी शामिल होंगे। वहीं ब़डी संख्या में राजस्थानी समुदाय की करीब तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों व लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात