‘भाजपा का विरोध जारी रखेगी अन्नाद्रमुक’

‘भाजपा का विरोध जारी रखेगी अन्नाद्रमुक’

चेन्नई। उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को कहा कि राज्य की सत्तारुढ अखिल भारतीय अन्ना द्रवि़ड मुनेत्र कषगम(अन्नाद्रमुक) पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के नक्शेकदम पर चल रही है और वर्तमान अन्नाद्रमुक सरकार भाजपा का विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि राज्य का कोई भी सरकारी अधिकारी अनियमितताओं में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के सरकारी विभागों में होने वाली भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त होने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।उप मुख्यमंत्री ने कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी प्राप्त करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राज्य सरकार कर्नाटक से कावेरी नदी के वैधानिक हिस्से की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कानूनी कदम उठाएगी। राज्य सरकार कावेरी नदी के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपने कानूनी पक्षों को बेहतर ढंग से रख रही है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की उम्मीद है कि कावेरी नदी के पानी का वाजिब हिस्सा हमें मिलेगा और इसे कोई हमसे छीन नहीं सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा अन्नाद्रमुक सरकार केन्द्र की सत्तारुढ भारतीय जनता पार्टी सरकार से भी लगातार कावेरी प्रबंधन बोर्ड और कावेरी जल नियमाक समिति गठित करने की मांग कर रही है। पन्नीरसेल्वम ने हाल के दिनों में पार्टी के १००० से अधिक कार्यकर्ताओं को निष्काषित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आरके नगर उपचुनाव में अन्नाद्रमुक को मिली हार को हम काफी गंभीरता से ले रहे हैं। पार्टी में रहते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाने और पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ षडयंत्र रचने वाले लोगों को पार्टी से निष्काषित करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि आरके नगर में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से स्पष्टिकरण देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उपयुक्त निर्देश दे दिया गया है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'