सिद्दरामैया की भाषा और चरित्र दुर्योधन के समान : भाजपा

सिद्दरामैया की भाषा और चरित्र दुर्योधन के समान : भाजपा

बेंगलूरु। भाजपा और कांग्रेस के दूसरे पर हर दिन नए नए शब्द वाण चला रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश महासचिव सीटी रवि ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरामैया की भाषा और चरित्र भारतीय महाकाव्य महाभारत में चरित्र दुर्योधन के समान है। उन्होंने कहा, राज्य में कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से एक ’’कौरव’’ सरकार है और ’’दुर्योधन’’ सिद्दरामैया इसके नेतृत्वकर्ता हैं। चिक्कमगलूरु मंे एक कार्यक्रम में बोलते हुए रवि ने सिद्दरामैया की दुर्योधन से तुलना की। उन्होंने कहा, इसी महीने मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने कहा था कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव एक कुरुक्षेत्र युद्ध है जिसमें कांग्रेस पांडव पक्ष है और भाजपा कौरव पक्ष है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, हत्या, बलात्कार और सांप्रदायिक दंगों के साथ जो सरकार चला रही है वही उसका पांडव पक्ष है? रवि ने कहा, भगवान कृष्ण जिसके पक्ष में हैं वही पांडव हैं लेकिन आप (सिद्दरामैया) उडुपी श्री कृष्ण मंदिर नहीं जाते हैं। रवि ने सिद्दरामैया से पूछा, आप कृष्ण के दुश्मनों की तरह व्यवहार करते हैं, आप पांडव कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा, श्री कृष्ण गायों के रक्षक थे लेकिन सिद्दरामैया नीत सरकार राज्य में बीफ खाने वालों की रक्षा कर रही है। जो लोग सार्वजनिक रूप से बी़फ खा रहे हैं , वही इस सरकार के साथ हैं। पांडवों के समय में शांति और समृद्धि थी लेकिन इस सरकार के समय में हर ओर अशांति है। रवि ने कहा, यदि सिद्दरामैया की मानसिकता बदलती है तब वे सुरक्षित रहेंगे लेकिन वे वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कैसी हो भारत की शिक्षा व्यवस्था? कैसी हो भारत की शिक्षा व्यवस्था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने...
ईरान के ज्यादातर मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर देंगे: आईडीएफ
ईरानी समाचार एजेंसी ने नेतन्याहू की मौत या घायल होने का दावा किया
गुरुग्राम के 5 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले
मोज़तबा ख़ामेनेई के नेतृत्व पर क्या बोले ईरानी राष्ट्रपति?
केआईआईटी विवि ने एफआईवीबी बीच प्रो टूर चैलेंज के ग्रैंड फिनाले की भव्य मेजबानी की
हाथ जोड़कर अपनी ओर आकर्षित करता है 'नमो घाट'