कांग्रेस की चुनावी रणनीति है गुंडागर्दी : शोभा करंदलाजे

कांग्रेस की चुनावी रणनीति है गुंडागर्दी : शोभा करंदलाजे

बेंगलूरु। चिकमगलूर जिले के कोप्पा में भाजपा समर्थकों पर कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले की घटना पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने सख्त आपत्ति जताई है। शनिवार की इस घटना में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आने का दावा किया गया है। रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में करंदलाजे ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस राजनीतिक गुंडागर्दी पर उतारू होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का पुराना और आजमाया हुआ राजनीतिक रवैया रहा है। इसके कार्यकर्ताओं ने कोप्पा के भाजपा कार्यालय में इकट्ठा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला बोला। इन हमलावरों में तालुक कांग्रेस के अध्यक्ष भी शामिल थे। इस हिंसक घटना के बाद श्रृंगेरी के भाजपा विधायक जीवराज और हजारों कार्यकर्ताओं ने कोप्पा में शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया। शोभा करंदलाजे ने विज्ञप्ति में कहा है कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक इस हिंसक वारदात में लिप्त तत्वों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस बात की जानकारी है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगभग बिना वजह ही भाजपा समर्थकों पर हमला बोला था। विडंबना यह है कि जिन लोगों ने पार्टी कार्यालय और कार्यकर्ताओं पर हमला बोला, उनके खिलाफ गुंडागर्दी और ठगी जैसे कई मामले स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज हैं्। इसके बावजूद पुलिस इन तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में आना-कानी करती रही। इसके बाद जीवराज को शांतिपूर्ण धरने पर बैठना प़डा। शोभा करंदलाजे ने कहा कि पुलिस का यह रुख साबित करता है कि समाजविरोध और आपराधिक तत्वों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस ने समझ लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह प्रदेश की जनता की आंख से आंख नहीं मिला सकती है। यही वजह है कि यह भाजपा को रोकने के लिए अपने गुंडों का इस्तेमाल कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'