शिकारीपुर से ही चुनाव लड़ने का येड्डीयुरप्पा पर दबाव

शिकारीपुर से ही चुनाव लड़ने का येड्डीयुरप्पा पर दबाव

शिवमोग्गा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येड्डीयुरप्पा ने बुधवार को कहा कि वर्ष-२०१८ में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपने गृह क्षेत्र शिकारीपुर से चुनाव ल़ड सकते हैं। इससे पहले येड्डीयुरप्पा ने कहा था कि वह उत्तर कर्नाटक क्षेत्र से चुनाव ल़डेेंगे। येड्डीयुरप्पा अब तक शिकारीपुर से पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व में उन्होंने कहा था कि वह इस बार उत्तर कर्नाटक की किसी अन्य सीट से चुनाव ल़डना पसंद करेंगे जिससे उनकी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत सके। येड्डीयुरप्पा के इस फैसले को उनके बेटे और विधायक बी वाई राघवेन्द्र के लिए सीट सुरक्षित करने के रूप में देखा जा रहा था। येड्डीयुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिकारीपुर की जनता के दबाव के बाद उन्होंने अपना फैसला बदला है और अब वह अपने गृह क्षेत्र से ही चुनाव ल़डेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पदाधिकारी बी एल संतोष से वैचारिक मतभेद होने की खबरों का भी खंडन करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों ही भाजपा को राज्य में पुन: सत्ता में लाने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सुझाव पर येड्डीयुरप्पा ने उत्तर कर्नाटक के किसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव ल़डने की संभावना जाहिर की थी लेकिन से उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
कुछ युवा 'बिन फेरे, संग तेरे' को प्रगतिशीलता से जोड़कर देखते हैं
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद