बेंगलूरु में 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी वायुसेना

बेंगलूरु में 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी वायुसेना

बेंगलूरु में 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी वायुसेना

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कोरोना महामारी से मुकाबले में सहयोग के लिए भारतीय वायुसेना बेंगलूरु में 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी। वायुसेना द्वारा मंगलवार को की गई घोषणा के अनुसार, यहां वायुसेना स्टेशन में सौ बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि रोगियों के लिए 20 बिस्तर छह मई तक तैयार कर लिए जाएंगे। उसने बताया कि वायुसेना स्टेशन जलाहल्ली में सौ बिस्तरों वाला कोविड देखभाल उपचार केंद्र बनाने का फैसला किया गया है।

जानकारी के अनुसार, छह मई से ​20 बिस्तर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ शुरू कर दिए जाएंगे, जबकि बाकी 80 बिस्तरों के लिए उम्मीद जताई गई है कि वे 20 मई से पहले शुरू हो जाएंगे।

इनमें 10 आईसीयू बिस्तर होंगे और 40 पाइप ऑक्सीजन बिस्तर होंगे, 50 बिस्तरों पर ऑक्सीजन सांद्रक होंगे। इस केंद्र में विशेषज्ञ, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारी तैनात होंगे, जो बेंगलूरु कमान हॉस्पिटल एयर फोर्स से होंगे।

यहां रोगियों को भर्ती किए जाने के लिए सिविक एजेंसियों और राज्य सरकार के नोडल अधिकारी के साथ समन्वय किया जाएगा। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वह दवा, ऑक्सीजन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात