बेंगलूरु सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र, इसके बाद इन शहरों का नंबर

बेंगलूरु सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र, इसके बाद इन शहरों का नंबर

बेंगलूरु सबसे तेजी से आगे बढ़ता प्रौद्योगिकी केंद्र, इसके बाद इन शहरों का नंबर

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

लंदन/भाषा। बेंगलूरु दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरा है। लंदन में गुरुवार को जारी एक ताजा शोध के अनुसार, 2016 से बेंगलूरु दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ता परिपक्व प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
इस सूची में बेंगलूरु के बाद यूरोपीय शहरों लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सूची में छठे स्थान पर है।

लंदन एंड पार्टनर्स ने डीलरूम.कॉम के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में निवेश 2016 के 1.3 अरब डॉलर से 5.4 गुना बढ़कर 2020 में 7.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इसी अवधि में निवेश 1.7 गुना बढ़कर 70 करोड़ डॉलर से 1.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में निवेश तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब डॉलर से 10.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

लंदन एंड पार्टनर्स में भारत के मुख्य प्रतिनिधि हेमिन भड़ूचा ने कहा, ‘यह देखना सुखद है कि बेंगलूरु और लंदन उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के लिए सबसे तेजी से आगे बढ़ते प्रौद्योगिकी केंद्र हैं। हमारे दोनों शानदार शहर उद्यमिता और नवोन्मेषण में परस्पर मजबूती साझा करते हैं। इससे प्रौद्योगिकी निवेशकों तथा कंपनियों के लिए बड़ी संख्या में अवसरों का सृजन होता है।’

भड़ूचा ने कहा, ‘लंदन के भारत के शहरों के साथ मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं। आज के आंकड़ों से ब्रिटेन और भारत के बीच भविष्य में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भागीदारी के अवसरों का पता चलता है।’

बेंगलूरु इसके साथ ही प्रौद्योगिकी उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश के मामले में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर बीजिंग और दूसरे पर सैन फ्रांसिस्को हैं। इनके बाद न्यूयॉर्क, शंघाई और लंदन का स्थान है। इस सूची में मुंबई 21वें स्थान पर है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता की नहीं, सेवा और संकल्प की राजनीति करता है: नितिन नबीन
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन...
नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
जांच के बाद डीजीपी रामचंद्र राव को बर्खास्त कर सकते हैं: परमेश्वर
सबरीमाला सोना मामला: ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मारे छापे
इतिहास न भूलें, एकजुट रहें
सिद्दरामय्या और मैंने चर्चा की है, हर चीज़ के लिए समय होता है: डीके शिवकुमार
एसआईआर: उच्चतम न्यायालय ने प. बंगाल में इन लोगों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया