कर्नाटक में 2021-22 से लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः अश्वत्थ नारायण
On

कर्नाटक में 2021-22 से लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः अश्वत्थ नारायण
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. सीएन अश्वत्थ नारायण ने दयानंद सागर विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह के अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कर्नाटक में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नई नीति के कार्यान्वयन के लिए समय की आवश्यकता होगी लेकिन सरकार इसे जल्द लागू करने का इरादा रखती है ताकि इसका लाभ युवा पीढ़ी को मिल सके।उन्होंने कहा कि एनईपी भारत में शिक्षा प्रणाली के परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम है जो नए भारत की अवधारणा के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। कर्नाटक सरकार एनईपी को लागू करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सुधार और संशोधनों के लिए गंभीर है।
उन्होंने कहा कि एनईपी सिर्फ पैसा खर्च करने का तरीका नहीं है बल्कि इसके जरिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को संबोधित किया जा सकता है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Jul 2025 17:51:23
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...