ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का गुरुवार रात तक पता लगा लिया जाएगा: सुधाकर

ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का गुरुवार रात तक पता लगा लिया जाएगा: सुधाकर

ब्रिटेन से लौटे 199 लोगों का गुरुवार रात तक पता लगा लिया जाएगा: सुधाकर

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर

बेंगलूरु/भाषा कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि ब्रिटेन से लौटे जिन 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है, उनका आज रात तक पता लगा लिया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
नए कोरोना वायरस को कर्नाटक में फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों का पता लगा रही है। अब तक सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि 199 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें से 97 विदेशी हैं। इसी वजह से सरकार उनके फोन नंबर का पता नहीं लगा पा रही है। अब राज्य का गृह विभाग उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘199 लोगों में से 24 की पहचान बुधवार को हो गई। संभव है कि बृहस्पतिवार शाम तक हम शेष लोगों का भी पता लगा लें।’

उन्होंने बताया, ‘ब्रिटेन से राज्य में लौटे 1,614 लोगों में से 30 में आरटी-पीसीआर के जरिए की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके संपर्क आए चार लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सात लोगों में नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकी घोषणा केंद्र भी कर चुका है। इसके अलावा कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है।’ उन्होंने बताया, सभी की स्थिति ठीक है। किसी में गंभीर बीमारी के लक्षण नहीं हैं। हम लोग उन पर नजर रख रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'