कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास: राजीव चंद्रशेखर

कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास: राजीव चंद्रशेखर

कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री की नीतियों पर जनता ने जताया विश्वास: राजीव चंद्रशेखर

भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10-11 महीने में देश के सामने दो चुनौतियां आई हैं। एक तो कोरोना वायरस की। दूसरी, झूठ, पाखंड और यू-टर्न की राजनीति, जिसकी शुरुआत 2019 से पहले शुरू हुई थी।

Dakshin Bharat at Google News
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि मई 2019 में कर्नाटक में भाजपा को 51.38 प्रतिशत वोट के साथ 28 में से 25 सीट मिली थीं। कांग्रेस को एक और जेडीएस को भी केवल एक सीट मिली थी।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में भी हाल में हुए चुनाव में जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए निर्णायक बहुमत दिया है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव कृषि सुधार कानूनों पर फैलाए जा रहे झूठ के बीच हुआ था। इसमें से 55 प्रतिशत ग्राम पंचायत भाजपा समर्थित हैं और 53 प्रतिशत सदस्य भाजपा समर्थित हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि कर्नाटक के किसानों ने बड़ा सीधा और स्पष्ट संदेश दिया है कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के विजन और पिछले कुछ वर्षों में किसानों के फायदे के लिए सरकार द्वारा चलाई गईं योजनाओं पर पूर्ण विश्वास है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी जैन संत की शताब्दी जयंती के समारोह का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जैन संत की शताब्दी जयंती के समारोह का उद्घाटन करेंगे
Photo: narendramodi FB Page
बिहार के लोगों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है: कांग्रेस
क्या तनाव के बावजूद अमेरिका से वार्ता के लिए तैयार है ईरान?
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की इतनी कंपनियां तैनात की गईं
कांग्रेस द्वारा अवैध प्रवासियों के तुष्टीकरण की वजह से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ: हिमंत बिस्वा सरमा
दक्षिण भारत क्षेत्र के जीओसी ने मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया
मैत्री, प्रमोद और कारुण्य भावों से ही होगी विश्व शांति: आचार्यश्री विमलसागरसूरी