अहमदाबाद से बेंगलूरु जा रहे विमान के इंजन में उड़ान भरते समय लगी मामूली आग, यात्री सुरक्षित
On
अहमदाबाद से बेंगलूरु जा रहे विमान के इंजन में उड़ान भरते समय लगी मामूली आग, यात्री सुरक्षित
मुंबई/भाषा। अहमदाबाद से बेंगलूरु जा रहे ‘गोएयर’ के एक विमान के इंजन में उड़ान भरते समय मामूली आग लग गई।एयरलाइन ‘गोएयर’ ने बयान में बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और यात्री तथा चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। विमान में कितने लोग सवार हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
बयान में कहा, अहमदाबाद से बेंगलूरु जाने वाले ‘गोएयर’ विमान जी8802 के दाएं इंजन में उड़ान भरते समय किसी बाहरी वस्तु (एफओडी) से नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिससे इसमें मामूली आग लग गई।उसने कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। ‘गोएयर’ ने कहा कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और एअरलाइन उसके यात्रियों को हुई किसी भी तरह की परेशानी पर खेद जताती है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Mar 2026 16:44:09
Photo: WhiteHouse FB Page


