छात्रों के लिए भारत में बेंगलूरु सबसे अच्छा शहर, दुनिया में लंदन सर्वश्रेष्ठ: अध्ययन

छात्रों के लिए भारत में बेंगलूरु सबसे अच्छा शहर, दुनिया में लंदन सर्वश्रेष्ठ: अध्ययन

सांकेतिक चित्र

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। एक अध्ययन के अनुसार, भारत में छात्रों के लिए बेंगलूरु सबसे अच्छा शहर है। वहीं, लंदन को इस लिहाज से दुनिया में सर्वश्रेष्ठ शहर का दर्जा दिया गया है। दरअसल वैश्विक शिक्षा कंसलटेंसी ‘क्यूएस क्वाक्यूरेली सायमंडस’ ने ‘क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग’ तैयार की है।

Dakshin Bharat at Google News
इसमें हर शहर के प्रदर्शन को छह श्रेणियों में रेखांकित किया गया है। इसमें शीर्ष क्रम के विश्वविद्यालयों की संख्या, जीवन की गुणवत्ता, स्नातक के बाद नौकरी के उपलब्ध अवसर, वहनीयता और छात्रों की प्रतिक्रिया को शामिल किया गया है।

इस सूची के अनुसार, ब्रिटेन की राजधानी लंदन ने जापान के टोक्यो और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जैसे शहरों को पछाड़ते हुए लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ शहर होने का दर्जा हासिल कर लिया। यह सूची बुधवार को जारी की गई। इसमें दूसरे स्थान पर टोक्यो और तीसरे स्थान पर मेलबर्न हैं।

इसी प्रकार चौथे पर म्यूनिख, पांचवें पर बर्लिन, छठे पर मांट्रियल, सातवें पर पेरिस और आठवें स्थान पर ज्यूरिख है। सूची में नौवें स्थान पर सिडनी और दसवें स्थान पर सिओल है। शीर्ष 120 शहरों की सूची में भारत के चार शहरों को शामिल किया गया है।

इनमें बेंगलूरु को भारत में छात्रों के लिए सबसे अच्छा शहर बताया गया है। वहीं, वैश्विक सूची में इसका 81वां स्थान है। इसके अलावा मुंबई को 85वां, दिल्ली को 113वां और चेन्नई को 115वां स्थान दिया गया है।

इस अध्ययन पर लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा, लंदन को फिर से दुनिया में सबसे अच्छे शहर का दर्जा दिया गया है। यह छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि लंदन में विश्व के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थान हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली? जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली?
Photo: @TravelwithJo YouTube Channel
आरएसएस मुख्यालय पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता रजाउल्लाह पाकिस्तान के सिंध में ढेर
हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना केरल
आईएमएफ ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं: रिपोर्ट
हरियाणा: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया