राजनीति से रहूंगी दूर, जयललिता के ‘स्वर्णयुगीन’ शासन के लिए प्रार्थना करूंगी: शशिकला

राजनीति से रहूंगी दूर, जयललिता के ‘स्वर्णयुगीन’ शासन के लिए प्रार्थना करूंगी: शशिकला

राजनीति से रहूंगी दूर, जयललिता के ‘स्वर्णयुगीन’ शासन के लिए प्रार्थना करूंगी: शशिकला

फोटो स्रोत: यूएनआई ट्विटर अकाउंट।

चेन्नई/भाषा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से कई सप्ताह पहले अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता और दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी सहयोगी वीके शशिकला ने बुधवार को घोषणा की कि ‘वे राजनीति से दूर रहेंगी’ लेकिन दिवंगत पार्टी सुप्रीमो के ‘स्वर्णयुगीन’ शासन की प्रार्थना करेंगी।

Dakshin Bharat at Google News
एक अप्रत्याशित एवं आकस्मिक ऐलान के तहत उन्होंने ‘अम्मा के समर्थकों’ से भाई-बहन की तरह काम करने की अपील की और यह भी गुजारिश की कि वे यह सुनिश्चित करें कि जयललिता का ‘स्वर्णयुगीन शासन जारी रहे।’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैं राजनीति से दूर रहूंगी और अपनी बहन पुराचि थलावी (जयलिलता), जिन्हें मैं देवीतुल्य मानती हूं, और ईश्वर से अम्मा के स्वर्णयुगीन शासन की स्थापना के लिए प्रार्थना करती रहूंगी।’

उन्होंने जयललिता के सच्चे समर्थकों से छह अप्रैल के चुनाव में एकजुट होकर काम करने और साझे दुश्मन को सत्ता में आने से रोकने की अपील की। बेंगलूरु जेल से रिहा होने के बाद शशिकला ने पिछले महीने सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'