अनुच्छेद-370: रजनीकांत ने गृह मंत्री की तारीफ की, मोदी-शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन
On
अनुच्छेद-370: रजनीकांत ने गृह मंत्री की तारीफ की, मोदी-शाह को बताया कृष्ण-अर्जुन
चेन्नई/भाषा। मशहूर फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह की रविवार को प्रशंसा की और नरेंद्र मोदी-शाह की जोड़ी को ‘कृष्ण और अर्जुन’ जैसा बताया।
रजनीकांत ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर एक किताब के विमोचन के मौके पर यहां कहा, ‘मिशन कश्मीर के लिए अमित शाह को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन की तरह हैं।अभिनेता ने कहा कि हालांकि हमें मालूम नहीं है कि कृष्ण कौन है और अर्जुन कौन है। उन्होंने कहा कि वे अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और तमिलनाडु में 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 18:12:03
Photo: @BJP4India X account


