हम आदिवासी समाज के बलिदानों के ऋणी: मोदी

हम आदिवासी समाज के बलिदानों के ऋणी: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि मानगढ़ धाम जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के तप, त्याग, तपस्या और दे​श​भक्ति का प्रतिबिंब है


बांसवाड़ा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा के पास मानगढ़ धाम में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के 'अमृत महोत्सव' में हम सभी का मानगढ़ धाम आना, यह सभी के लिए प्रेरक और सुखद है। 

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि मानगढ़ धाम जनजातीय वीर-वीरांगनाओं के तप, त्याग, तपस्या और दे​श​भक्ति का प्रतिबिंब है। यह राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की साझी विरासत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गोविंद गुरु जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी भारत की परंपराओं और आदर्शों के प्रतिनिधि थे। वह किसी रियासत के राजा नहीं थे लेकिन वह लाखों आदिवासियों के नायक थे। अपने जीवन में उन्होंने अपना परिवार खो दिया, लेकिन हौसला कभी नहीं खोया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होगा। हमारी आजादी की लड़ाई का पग-पग, इतिहास का पन्ना-पन्ना आदिवासी वीरता से भरा पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गोविंद गुरु का वो चिंतन, वो बोध, आज भी उनकी धुनी के रूप में, मानगढ़ धाम में अखंड रूप से प्रदीप्त हो रहा है। और उनकी सम्प सभा, यानी समाज के हर तबके में सम्प भाव पैदा हो, सम्प सभा के आदर्श, आज भी एकजुटता, प्रेम और भाईचारा की प्रेरणा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1780 में संथाल में तिलका मांझी के नेतृत्व में दामिन संग्राम लड़ा गया।1830-32 में बुधू भगत के नेतृत्व में देश लरका आंदोलन का गवाह बना। 1855 में आजादी की यही ज्वाला सिधु-कान्हू क्रांति के रूप में जल उठी। भगवान बिरसा मुंडा ने लाखों आदिवासियों में आजादी की ज्वाला प्रज्वलित की।

आज से कुछ दिन बाद ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। आदिवासी समाज के अतीत और इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए, आज देशभर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित विशेष म्यूजियम बनाए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में आदिवासी समाज का विस्तार और भूमिका इतनी बड़ी है कि हमें उसके लिए समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। राजस्थान और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर और उड़ीसा तक विविधता से भरे आदिवासी समाज की सेवा के लिए आज देश स्पष्ट नीति के साथ काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में वन क्षेत्र भी बढ़ रहे हैं, वन संपदा भी सुरक्षित की जा रही है। साथ ही आदिवासी क्षेत्र डिजिटल इंडिया से भी जुड़ रहे हैं। पारंपरिक कौशल के साथ-साथ आदिवासी युवाओं को आधुनिक शिक्षा के भी अवसर मिले, इसके लिए एकलव्य आदिवासी विद्यालय भी खोले जा रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। नितिन नबीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। वे जेपी...
जांच के बाद डीजीपी रामचंद्र राव को बर्खास्त कर सकते हैं: परमेश्वर
सबरीमाला सोना मामला: ईडी ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मारे छापे
इतिहास न भूलें, एकजुट रहें
सिद्दरामय्या और मैंने चर्चा की है, हर चीज़ के लिए समय होता है: डीके शिवकुमार
एसआईआर: उच्चतम न्यायालय ने प. बंगाल में इन लोगों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया
वीबी–जी राम जी योजना के बारे में कांग्रेस फैला रही झूठ: शिवराज सिंह चौहान