कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ‘नौटंकी’ एक ही किस्म कीः भाजपा

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ‘नौटंकी’ एक ही किस्म कीः भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है, वह एक ही किस्म की है।

Dakshin Bharat at Google News
पात्रा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद कीजिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ये जश्ने भ्रष्टचार है।

पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली कीजिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाइए।

पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया, मैं ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे।

आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे।

सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे भगत सिंह का भी अपमान और महात्मा गांधी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश