प्रधानमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा उपाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया
On
सौदत्ती निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे ममानी का शनिवार रात गंभीर बीमारी के बाद बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया
नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक कद्दावर नेता थे, जिन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया।
सौदत्ती निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे ममानी का शनिवार रात गंभीर बीमारी के बाद बेंगलूरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे।मोदी ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री आनंद ममानी के निधन से दुखी हूं। वह एक कद्दावर नेता थे, जिन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने पूरे कर्नाटक में भाजपा को मजबूत करने के लिए भी काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।'
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
17 Mar 2026 15:56:26
Photo: @Khamenei_fa X account


