हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का निधन
On
राजू श्रीवास्तव जिस दिन एम्स में भर्ती करवाए गए, उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबरें भी आई थीं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
राजू श्रीवास्तव जिस दिन एम्स में भर्ती करवाए गए, उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके स्वास्थ्य में बहुत कम सुधार हो रहा था, जिसके बाद देश-दुनिया में उनके प्रशंसक बेहतरी की कामना कर रहे थे।राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे थे। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चौलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।
उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Jun 2026 17:00:22
Photo: JahangirKhanTMC FB Page


