जम्मू-कश्मीरः बॉर्डर के पास फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीरः बॉर्डर के पास फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, तलाशी अभियान जारी

सेना ने कानाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात रात नौ बजकर 40 मिनट पर चमकती हुई लाल रोशनी देखी


जम्मू/भाषा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कानाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद उस पर गोलियां चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी ने बताया कि सेना ने कानाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात रात नौ बजकर 40 मिनट पर चमकती हुई लाल रोशनी देखी और बीएसएफ के सतर्क बलों ने उस दिशा में गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि बलों ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया है, जो अभी जारी है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से पाकिस्तान की ओर से 20 ड्रोन उड़ान के जरिए कथित रूप से गिराए गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में तीन आतंकवादी माड्यूल तैनात किए थे, जिनके जरिए जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से गिराए गए हथियारों को एकत्र करके आतंकवादियों तक पहुंचाया जाता था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'