अनंतनाग: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, रातभर चली मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर ढेर

अनंतनाग: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, रातभर चली मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर ढेर

मुठभेड़ शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुई थी


श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू कमांडर को मार गिराया है। वहीं, कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।

Dakshin Bharat at Google News
इस संबंध में जानकारी देते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया। आपत्तिजनक सामग्री, एक एके 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद। अभियान जारी है।’

पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम अनंतनाग के ऋषिपुरा इलाके में शुरू हुई थी। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की ओर गोलीबारी शुरू की थी, जिसका भरपूर जवाब दिया गया। शुरुआती गोलीबारी में तीन सैनिक और एक आम नागरिक घायल हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर में 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'