कौन होंगे नए सीडीएस? नियुक्ति के बारे में राजनाथ सिंह ने दी यह जानकारी

कौन होंगे नए सीडीएस? नियुक्ति के बारे में राजनाथ सिंह ने दी यह जानकारी

आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद रिक्त है


नई दिल्ली/भाषा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति जल्द की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया जारी है।

Dakshin Bharat at Google News
गत आठ दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से सीडीएस का पद रिक्त है।

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए एक नई ‘अग्निपथ योजना’ शुरू करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘सीडीएस की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है।’

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने शीर्ष पद पर नियुक्ति के संबंध में अधिसूचनाएं भी जारी की थीं।

इनके अनुसार, 62 वर्ष से कम आयु के कोई भी सेवारत या सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के लिए पात्र होंगे।

सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना अधिनियमों में किए गए संशोधन के अनुसार, सेना, नौसेना तथा भारतीय वायु सेना के सेवारत प्रमुखों के साथ-साथ तीन स्टार श्रेणी वाले अधिकारी भी सीडीएस बनने के पात्र हैं।

गौरतलब है कि जनरल रावत ने एक जनवरी 2020 को देश के समग्र सैन्य कौशल को बढ़ाने के लिए देश के पहले सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात