राजस्थान में ढाई महीने में छह लाख पदाधिकारी नियुक्त करेगी कांग्रेस: डोटासरा

राजस्थान में ढाई महीने में छह लाख पदाधिकारी नियुक्त करेगी कांग्रेस: डोटासरा

'संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा'


जयपुर/भाषा। कांग्रेस अगले ढाई महीनों में राजस्थान में बूथ, पंचायत व मंडल स्तर पर करीब छह लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। साथ ही सभी 56 हजार बूथों पर बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी बनाए जाएंगे।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘राज्य में 52,062 बूथ हैं और कांग्रेस संगठन में प्रत्येक बूथ पर 11 व्यक्तियों की कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत स्तर पर 21 व्यक्तियों की कार्यकारिणी और मंडल स्तर पर 31 व्यक्तियों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। एक मंडल में 20-22 बूथ होंगे।’

उन्होंने कहा कि संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘राज्य में कांग्रेस 15 अगस्त, 2022 से पहले करीब छह लाख पदाधिकारी नियुक्त करेगी।’ उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 अगस्त 52062 बूथों पर बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) बनाए जाएंगे।

डोटासरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित ‘नव संकल्प शिविर’ में पारित घोषणापत्र व निर्णयों के कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में 650 लोगों ने भाग लिया। डोटासरा ने कहा कि अब 11 से 14 जून तक जिलों में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है