सिर्फ कांग्रेस गरीबों, मध्यम वर्गीय परिवारों के कल्याण के लिए काम करती है: राहुल गांधी

सिर्फ कांग्रेस गरीबों, मध्यम वर्गीय परिवारों के कल्याण के लिए काम करती है: राहुल गांधी

शनिवार को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपए तक बढ़ गए


नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर रविवार को सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि केवल उन्हीं की पार्टी गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है।

Dakshin Bharat at Google News
गौरतलब है कि शनिवार को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 50 रुपए तक बढ़ गए, जो बीते छह हफ्तों से अधिक समय में कीमतों में दूसरी वृद्धि है।

राहुल ने एक ट्वीट में घरेलू सिलेंडर के दामों की तुलना की। उन्होंने बताया कि 2014 में कांग्रेस नीत सरकार में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 827 रुपए की सब्सिडी के साथ 410 रुपए थी, जबकि 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के तहत इसकी कीमत 999 रुपये से अधिक है और ‘सब्सिडी’ भी ‘शून्य’ है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘तब के दो सिलेंडर की कीमत के बराबर आज एक सिलेंडर की कीमत है। केवल कांग्रेस गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीय परिवारों की भलाई के लिए काम करती है। यह हमारी आर्थिक नीति का मूल है।’

शनिवार को सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के बाद राहुल ने कहा था कि करोड़ों भारतीय परिवार ‘अत्यधिक महंगाई’, बेरोजगारी और ‘खराब शासन’ के खिलाफ मुश्किल जंग लड़ रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'