आंध्र प्रदेश: रसायन फैक्टरी में लगी आग, 6 लोगों की मौत
On

आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
एलुरु/भाषा। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एलुरु के पुलिस अधीक्षक देव शर्मा के मुताबिक, आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि संदेह है कि बुधवार देर रात पॉलीमर पावर बनाने वाले संयंत्र के ‘रिएक्टर’ में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।
इस बीच, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे लोगों को पांच-पांच लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News

16 Jul 2025 18:44:55
Photo: WhiteHouse FB Page