उर्वरकों की कीमत बढ़ने के बावजूद सरकार देने जा रही किसानों को यह बड़ा फायदा

उर्वरकों की कीमत बढ़ने के बावजूद सरकार देने जा रही किसानों को यह बड़ा फायदा

'केंद्र सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि उवर्रकों की जो कीमत आज है, वही कीमत बनी रहेगी'


नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने मंगलवार को देश के किसानों को आश्वासन दिया कि आगामी रबी और खरीफ मौसम में उन्हें मौजूदा कीमत पर ही पर्याप्त उवर्रकों की आपूर्ति की जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
रसायन एवं उवर्रक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले साल भी उवर्रकों की आपूर्ति को लेकर बड़ी चिंता थी और नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने समय-समय पर निर्णय लेते हुए किसानों की जरूरतों को ‘समय पर और सही दाम पर’ पूरा किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि उवर्रकों की जो कीमत आज है, वही कीमत बनी रहेगी, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतों में चार-पांच गुना तक वृद्धि हो चुकी है।

मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में वृद्धि होने के बावजूद सरकार किसानों को सब्सिडी देती रहेगी और उनकी जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहा है कि उवर्रकों का घरेलू उत्पादन बढ़े और इस क्रम में राष्ट्रीय यूरिया नीति भी तैयार की गयी है।

उन्होंने कहा कि उवर्रकों के गैस आधारित 25 संयंत्र शुरू किए गए हैं और 2014 के बाद उवर्रकों का 20-25 लाख मीट्रिक टन अधिक उत्पादन हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है