पाक के निशाने पर पंजाब, बीएसएफ ने पैरा बमों से मार गिराया ड्रोन

पाक के निशाने पर पंजाब, बीएसएफ ने पैरा बमों से मार गिराया ड्रोन

ड्रोन को मार गिराने के लिए ‘‘पैरा बमों’’ का इस्तेमाल किया


नई दिल्ली/भाषा। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को चार किलोग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने ड्रोन के उड़ते समय उससे निकलने वाली आवाज सुनी जिसके बाद तड़के करीब तीन बजे ड्रोन का पता लगाया। उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए ‘‘पैरा बमों’’ का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा-सा बैग जुड़ा हुआ था और उसमें पीली पन्नी से बंधे चार पैकेट और काली पन्नी से बंधा एक छोटा-सा पैकेट था। संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ का वजन पैकिंग के साथ करीब 4.17 किलोग्राम था और काली पन्नी में बंधे पैकेट का वजन करीब 250 ग्राम था। ड्रोन का मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीएक्स था।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'