कर्नाटक हिजाब मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा

कर्नाटक हिजाब मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा

मामले को स्थानांतरित करने और नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनवाई का अनुरोध


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कर्नाटक से शुरू हुआ विवाद उच्चतम न्यायालय पहुंच गया है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कर्नाटक के हिजाब विवाद संबंधी याचिका का उच्चतम न्यायालय में उल्लेख किया है।

Dakshin Bharat at Google News
सिब्बल ने मामले को स्थानांतरित करने और नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनवाई का अनुरोध किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल द्वारा इस अनुरोध पर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा कि वे इस पर गौर करेंगे।

बता दें कि कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज परिसर में हिजाब पर पाबंदी से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे कर्नाटक उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश ने बुधवार को इस मामले को मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी के पास इस राय के साथ भेज दिया कि मुख्य न्यायाधीश मामले पर गौर करने के लिए बड़ी पीठ के गठन का फैसला कर सकते हैं।

कक्षाओं में हिजाब को लेकर प्रतिबंध के खिलाफ कुछ याचिकाओं पर मंगलवार से सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित ने कहा कि पर्सनल लॉ के कुछ पहलुओं के मद्देनजर ये मामले बुनियादी महत्व के कुछ संवैधानिक प्रश्नों को उठाते हैं।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात