महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल

महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल

बहुचर्चित भीमाकोरेगांव माओवादी मामले में वह आरोपी था


मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

मुठभेड़ के बाद सी-60 कमांडो ने घटनास्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए और माना जा रहा था कि इस मुठभेड़ में तेलतुंबडे भी मारा गया है। बहुचर्चित भीमाकोरेगांव माओवादी मामले में वह आरोपी था।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की ‘तेलतुंबडे मारे गए नक्सलियों में शामिल है।’

मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
Photo: narendramodi FB page
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
'कराची का लड़का' कैसे बना एफबीआई का टॉप एजेंट? एक ग़लती ने पहुंचा दिया जेल
5वीं अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370, मुफ्त राशन, महिला आरक्षण ... यह ट्रेलर, अभी बहुत कुछ करना है: मोदी