ईयरफोन लगाकर गेम खेलते हुए पटरी पार कर रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

ईयरफोन लगाकर गेम खेलते हुए पटरी पार कर रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

इनमें एक के मोबाइल पर पबजी गेम चल रहा था


मथुरा/भाषा। मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर शनिवार सुबह ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेल रहे दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया कि कासगंज-मथुरा रेल पटरी पर लक्ष्मीनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे और उनके मोबाइल फोन पर पबजी गेम चलता मिला।

जमुना पार थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनगर के पास कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर गौरव (16) एवं कपिल (18) के शव मिले। दोनों ही पास की कालिंदी कुंज कॉलोनी के निवासी थे और तड़के टहलने के लिए घर से निकल आए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं। इनमें एक के मोबाइल पर पबजी गेम चल रहा था। संभावना है कि पबजी गेम खेलते समय ही दोनों ट्रेन की चपेट में आए। घटना की जांच की जा रही है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'