11 अगस्त: वह तारीख जब किशोर क्रांतिकारी हाथ में गीता लेकर फांसी के फंदे पर झूल गया

11 अगस्त: वह तारीख जब किशोर क्रांतिकारी हाथ में गीता लेकर फांसी के फंदे पर झूल गया

11 अगस्त: वह तारीख जब किशोर क्रांतिकारी हाथ में गीता लेकर फांसी के फंदे पर झूल गया

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोतः PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रुख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त, 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी।

अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। यह साहसी किशोर हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया।

खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

देश-दुनिया के इतिहास में 11 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1347 : अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजगद्दी संभाली और बहमनी साम्राज्य की स्थापना की।
1908 : क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
1914 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940 : ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944 : अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया. 1960 : अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 : दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1984 : तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2003 : उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2004 : भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
Photo: JDSpartyofficial FB page
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह
पाक फौज को इमरान की दो टूक- सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है बातचीत, अगर ...
किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?