मतदान केंद्र पर जवान की गोद में बैठे इस बच्चे की तस्वीर हुई वायरल

मतदान केंद्र पर जवान की गोद में बैठे इस बच्चे की तस्वीर हुई वायरल

जवान की गोद में बैठा प्यारा बच्चा

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में करोड़ों मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। सुरक्षा बलों के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। देश में शांतिपूर्ण मतदान की तस्वीरें सोशल मीडिया में आईं। इनमें से एक है बच्चे के साथ सीआरपीएफ जवान की यह तस्वीर।

Dakshin Bharat at Google News
इसे सीआरपीएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। यह बच्चा मतदान केंद्र पर आई एक महिला के साथ था। महिला अपने बेटे को गोद में लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। वहां तैनात सीआरपीएफ जवान ने इस बच्चे को गोद में बैठा लिया।

महिला मतदान केंद्र में वोट डालकर आई, तब तक यह बच्चा जवान के पास रहा और उसके साथ खेलता रहा। यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है और यूजर्स इस जवान की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘यह बच्चा दुनिया के सबसे सुरक्षित हाथों में है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘देश का सुंदर भविष्य सुरक्षित हाथों में।’ मीनाक्षी नामक यूजर ने लिखा, ‘हाथों में बंदूक और मानवता से भरा हृदय, यही हमारे सुरक्षा बलों की पहचान है।’ काफी यूजर्स ने सीआरपीएफ जवान की मूंछों की तारीफ की, जो ‘अभिनंदन स्टाइल’ से तराशी गई हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर यहां...
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट