दिग्गी को ’15 लाख’ के सवाल पर अनूठा जवाब देकर चर्चा में आए युवक का भाजपा ने किया सम्मान

दिग्गी को ’15 लाख’ के सवाल पर अनूठा जवाब देकर चर्चा में आए युवक का भाजपा ने किया सम्मान

भाजपा ने अमित का सम्मान किया है।

भोपाल/दक्षिण भारत। कांग्रेस की एक चुनावी सभा में दिग्विजय सिंह को 15 लाख रुपए खाते में आने के सवाल पर ‘अनूठा’ जवाब देकर चर्चा में आए युवक को मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया है। युवक का नाम अमित माली है। अमित का वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया जिसमें दिग्गी उनसे 15 लाख रुपए बैंक खाते में आने पर सवाल पूछते हैं और बाद में मंच पर बुलाते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
दिग्विजय का यह दांव उलटा पड़ा था, क्योंकि अमित ने मंच पर माइक थाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर दी और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराने का जिक्र भी किया। इससे दिग्विजय समेत वहां मौजूद कांग्रेस नेता हक्केबक्के रह गए। इसके बाद एक कांग्रेस नेता अमित को वहां से हटाकर मंच से नीचे धक्का मारते देखे गए, जिसकी काफी आलोचना भी हुई।

हालांकि अमित ने कहा है कि मंच से उतारने के बाद उनके साथ किसी ने कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया। वहीं, उनका वीडियो अब भी सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है और लोग ठहाके लगा रहे हैं। इसके अलावा दिग्विजय के ट्विटर अकाउंट पर भी लोग अमित की तस्वीरें लगाकर चुटकी ले रहे हैं।

कांग्रेस ने दिग्विजय​ सिंह को भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिया है। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं। साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने को लेकर दायर याचिका को एनआईए अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि इस सीट से दिग्गी और साध्वी के बीच कड़ा मुकाबला होने का रास्ता साफ हो गया है। भोपाल को भाजपा का गढ़ माना जाता है। साल 1989 से यहां भाजपा लगातार जीतती आई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'