लॉकडाउन: साफ हुई हवा, दिल्ली में पीएम 2.5 और 10 का स्तर घटकर आधा

लॉकडाउन: साफ हुई हवा, दिल्ली में पीएम 2.5 और 10 का स्तर घटकर आधा

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बहुत कम वाहनों के चलने, सिर्फ आवश्यक वाणिज्यिक इकाइयों के संचालित होने और प्रदूषकों के बिखराव के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं रहने से सीपीसीबी ने दिल्ली में ‘पीएम 2.5’ में 46 प्रतिशत और ‘पीएम 10’ में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) दिल्ली में 16 मार्च से 15 अप्रैल के बीच 38 केंद्रों के वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है। वायु गुणवत्ता की प्रवृत्ति का दो चरणों में अध्ययन किया गया- लॉकडाउन से पहले 16 मार्च से 21 मार्च तक की अवधि और लॉकडाउन के दौरान, 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच।

सीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘पीएम 2.5, पीएम 10 और नाइट्रोजन ऑक्साइड में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है। पीएम 2.5 में 46 प्रतिशत और पीएम 10 के सकेंद्रण या जमा होने में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ‘पीएम 2.5’ हवा में तैरते बारीक कण हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है। यह फेफड़े में और यहां तक कि रक्त प्रवाह में भी प्रवेश कर सकता है।

सीपीसीबी ने कहा है कि पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में कमी मुख्य रूप से यह संकेत करता है कि ईंधन के दहन और प्रदूषण के औद्योगिक स्रोतों में कमी आई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेरी उत्सर्जन सूची, 2018 के मुताबिक दिल्ली का 81 प्रतिशत नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओ2) परिवहन क्षेत्र से पैदा होता है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान वाहनों के परिचालन पर रोक से लॉकडाउन के पहले की अवधि की तुलना में एनओ2 के स्तर में 56 प्रतिशत और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) के सकेंद्रण में 37 प्रतिशत से अधिक कमी दर्ज की गई है।

सीपीसीबी रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन क्षेत्र और औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिबंध से बेंजीन के स्तर में 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। ये दोनों बेंजीन उत्सर्जन के दो बड़े स्रोत हैं।

इसमें कहा गया है, ‘हालांकि सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ2) के स्तर में सिर्फ 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो इस कारण हो सकती कि दिल्ली का 70 प्रतिशत एसओ2 राष्ट्रीय राजधानी के आसपास मौजूद बिजली घरों से पैदा होता है (टेरी उत्सर्जन सूची,2018 के मुताबिक)। जबकि, लॉकडाउन के दौरान बिजली घर चालू हैं।’

सीपीसीबी ने दिल्ली के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट से प्राप्त आंकड़ों का भी विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आनंद विहार में लॉकडाउन के दौरान पीएम 2.5, पीएम 10 और एनओ2 के स्तर में क्रमश: 62, 69 और 72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वहीं, जीटी रोड के पास स्थित विवेक विहार में एनओ2 स्तर में 60 प्रतिशत की कमी देखी गई।

सीपीसीबी ने कहा है कि द्वारका सेक्टर आठ में पीएम 2.5, पीएम 10 और एनओ2 के स्तर में क्रमश 48, 61 और 68 प्रतिशत कमी दर्ज की गई, जबकि ओखला में नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में 72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

लॉकडाउन के प्रथम दो हफ्तों (25 मार्च से छह अप्रैल तक) की तुलना में सात अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच पीएम 2.5 के स्तर में 27 प्रतिशत और पीएम 10 के सकेंद्रण में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सीपीसीबी ने कहा है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर अब भी लॉकडाउन पूर्व की अवधि की तुलना में क्रमश: 39 प्रतिशत और 35 प्रतिशत कम है। इसका मुख्य श्रेय मौसमी दशाओं में आए बदलाव को जाता है।

प्रदूषण नियंत्रण शीर्ष संस्था ने यह भी कहा है कि गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ वातावरण शुष्क हो गया और धूल भरी आंधी भी चलने लगी है, जो दिल्ली और एनसीआर में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 के बिखराव में मददगार रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'