‘चीन को सबक सिखाने’ के लिए बनाया यह एप, 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड

‘चीन को सबक सिखाने’ के लिए बनाया यह एप, 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड

‘चीन को सबक सिखाने’ के लिए बनाया यह एप, 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड

रिमूव चाइना एप्स

नई दिल्ली/भाषा। भारत में इन दिनों मोबाइल फोन से चीनी एप हटाने का दावा करने वाला ‘रिमूव चाइना एप’ काफी लोकप्रिय हो रहा है। कुछ ही हफ्तों में इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Dakshin Bharat at Google News
यह एप, देश में भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव और चीन के वुहान से फैलनी शुरू हुई कोविड-19 महामारी चलते आम जनजीवन को हो रहे नुकसान से पनप रही चीन विरोधी भावनाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

पिछले महीने की 17 तारीख को जारी किए गए ‘रिमूव चाइना एप’ जरिए टिकटॉक, यूसी ब्राउजर जैसे कथित चीनी एप को डिलीट किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिले हैं।

एप को बनाने वाले ‘वन टच ऐप लैब्स’ का दावा है कि इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है ताकि किसी एप को बनाने वाले देश का पता लगाया जा सके।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह जयपुर में स्थित है। डेवलपर्स व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए एप का उपयोग करने का इरादा नहीं रखते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'