पाकिस्तान ने इस साल 2,050 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत
On
पाकिस्तान ने इस साल 2,050 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, 21 भारतीयों की मौत
नई दिल्ली/भाषा। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान ने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, हमने बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन समेत सीमा पार घुसपैठ और भारतीय नागरिकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की अपनी चिंताएं पाकिस्तान के समक्ष उजागर की हैं।उन्होंने कहा, इस साल उन्होंने बिना उकसावे के 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 21 भारतीय लोगों की मौत हुई।
भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने सुरक्षा बलों को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने के लिए कहें।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Dec 2025 18:06:58
Photo: @BJP4India X account


