गौरी लंकेश हत्याकांड में प्रज्ञा की भूमिका से एसआईटी का इनकार
On
गौरी लंकेश हत्याकांड में प्रज्ञा की भूमिका से एसआईटी का इनकार
बेंगलूरु/भाषा। पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने गुरुवार को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया कि मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर इस अपराध में शामिल हैं।
एक अंग्रेजी दैनिक ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हत्याकांड में साध्वी के भी शामिल रहने की आशंका है।विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि जांच दल को प्रज्ञा के इस अपराध में शामिल होने के बारे में जांच के किसी भी चरण में पता नहीं चला और न ही चार्जशीट में उनका नाम है।एसआईटी ने अब तक इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इससे संबधित दो लोग अब भी फरार हैं। गौरी लंकेश की पांच सितंबर, 2017 को बेंगलूरु स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Mar 2026 10:55:06
एक्सेसरीज सबका ध्यान आकर्षित करेंगी


