
आतंकी हमले में घायल सिक्खों की मदद के लिए आगे आया भारत, अफगानिस्तान से लाएंगे दिल्ली
आतंकी हमले में घायल सिक्खों की मदद के लिए आगे आया भारत, अफगानिस्तान से लाएंगे दिल्ली
वे अफगानिस्तान के नागरिक हैं और सिक्ख धर्म के अनुयायी। एक आतंकी हमले में घायल होने के बाद वे उचित चिकित्सा सुविधा को भी तरस गए। तब उन्हें सिक्ख गुरुओं के देश हिंदुस्तान की याद आई और वहां से मदद का हाथ मिला।
नई दिल्ली। अपने मुल्क में दशहत के जख्म मिले तो उन पर मरहम लगाने के लिए हिंदुस्तान ने हाथ बढ़ाया है। पिछले दिनों अफगानिस्तान में हिंदू और सिक्खों पर आतंकी हमले के बाद 19 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में काफी लोग घायल हो गए थे। अफगानिस्तान में चिकित्सा व्यवस्था की हालत खराब है, इसलिए घायल सिक्ख इकबाल सिंह का इलाज भारत में हो रहा है।
उनके बाद छह और लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया जाएगा। ये लोग आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में इनके जीवन पर संकट मंडरा रहा था। ऐसे में उनके परिजनों को हिंदुस्तान में आशा की किरण नजर आई। उन्होंने दिल्ली में सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संपर्क किया।
अफगानिस्तान के इन सिक्खों का भारत सरकार ने भी सहयोग किया। कमेटी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर घायलों को भारत लाकर इलाज की व्यवस्था कराई। अब इकबाल सिंह का एम्स में इलाज चल रहा है। उनका शरीर बम के छर्रों से छलनी हो चुका है, पर सौभाग्य से प्राण बच गए। उन्हें विश्वास है कि वे सिक्ख गुरुओं के देश भारत से नई ज़िंदगी लेकर जाएंगे।
घायल और दिवंगत लोगों के परिजनों की आर्थिक सहायता भी की जाएगी। अफगानिस्तान में आतंकवाद की वजह से हर रोज हालात बिगड़ रहे हैं। आतंकी आम लोगों को निशाना बनाकर खूनी मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान के हिंदू और सिक्खों को भारत की नागरिकता देने की मांग जोर पकड़ रही है।
ये भी पढ़िए:
– करोड़ों की संपत्ति कमाने के बावजूद बेघर हुए 86 वर्षीय मदनलाल गोटावत
– तीन तलाक पर लाइव बहस के दौरान मौलाना और महिला वकील में मारपीट
– 26/11 जैसे एक और हमले की फिराक में पाकिस्तान, जैश के आतंकी ले रहे प्रशिक्षण
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List