गहलोत मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव भेजा

गहलोत मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल को संशोधित प्रस्ताव भेजा

जयपुर/भाषा। राजस्थान में मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने विधानसभा सत्र 31 जुलाई से आहूत करने के लिए राज्यपाल को एक संशोधित प्रस्ताव भेजा है। राजभवन के सूत्रों ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है।

Dakshin Bharat at Google News
राजभवन सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात राज्यपाल के पास पहुंचे प्रस्ताव में राज्य मंत्रिमंडल ने विधानसभा का सत्र 31 जुलाई से आहूत करने का आग्रह किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए राजभवन में कांग्रेस विधायकों के शुक्रवार को पांच घंटे के धरने के बाद राज्य सरकार से छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल के आश्वासन के बाद राजभवन में धरना समाप्त कर दिया गया था।

मिश्र ने कहा था कि संवैधानिक मर्यादा से ऊपर कोई नहीं होता है और किसी प्रकार की दबाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। राज्यपाल ने गहलोत को स्पष्टीकरण के साथ विधानसभा सत्र बुलाए जाने के बारे में फिर से मंत्रिमंडल की ओर से प्रस्ताव भेजने को कहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर हुई। बैठक में उन बिंदुओं पर चर्चा की गई, जो राज्यपाल ने पहले के प्रस्ताव में उठाए थे। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव को मंजूर किया गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला