राजस्थान: सरहद पर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, वायुसेना ने मार गिराया

राजस्थान: सरहद पर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, वायुसेना ने मार गिराया

सुखोई 30 एमकेआई

बीकानेर/दक्षिण भारत। भारतीय वायुसेना ने सोमवार को देश की सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11.30 बजे पाकिस्तानी ड्रोन राजस्थान के बीकानेर के नाल सेक्टर के पास देखा गया। इसके बाद भारत ने सुखोई 30 एमकेआई के जरिए इस ड्रोन को धराशायी कर ​दिया।

Dakshin Bharat at Google News
बताया गया है कि भारतीय वायु सुरक्षा रडार प्रणाली ने इस ड्रोन की हरकतों को तुरंत पकड़ लिया, जिसके बाद वायुसेना ने यह कार्रवाई की। देश की सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है, क्योंकि पास में ही पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा है। उक्त ड्रोन का मलबा भी पाकिस्तानी इलाके में ही गिरा है।

पाक की इस हरकत से जाहिर होता है कि उसके प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा की जा रहीं शांति और सद्भावना की बातें ढोंग के सिवाय कुछ नहीं हैं। पाकिस्तानी फौज और आईएसआई लगातार ​भारतविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं और ड्रोन मार गिराए जाने की ताजा घटना इसका प्रमाण है। बता दें कि 26 फरवरी को भी गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एक और ड्रोन को मार गिराया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर