मुंबई के गैर-झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में बढ़ रही एंटीबॉडी मिलने की दर

मुंबई के गैर-झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में बढ़ रही एंटीबॉडी मिलने की दर

मुंबई के गैर-झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में बढ़ रही एंटीबॉडी मिलने की दर

फोटो स्रोतः PixaBay

मुंबई/भाषा। बृहन्मुंबई महागरपालिका (बीएमसी) की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक गैर-झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलने की दर बढ़ी है जबकि मुंबई के झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में यह दर घटी है।

Dakshin Bharat at Google News
कोविड-19 की लहर के बीच सर्वेक्षण का परिणाम गैर-झुग्गी क्षेत्रों में अधिक लोगों में वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के मौजूदा चलन से मेल खाता है।

बीएमसी ने शनिवार को कहा कि सीरो सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि महिलाओं के शरीर में पुरुषों के मुकाबले कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी अधिक मिली हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 37.12 प्रतिशत महिलाओं के सीरम में एंटीबॉडी मिलीं जबकि पुरुषों में यह दर 35.02 प्रतिशत रही।

सीरो सर्वेक्षण के तहत रक्त की जांच में यह पता चलता है कि व्यक्ति के शरीर में किसी खास एंटीबॉडी की मौजूदगी है या नहीं।

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘झुग्गी बस्ती क्षेत्रों नगरपालिका औषधालयों से लिए गए खून के नमूनों में से 41.16 प्रतिशत में एंटीबॉडी मिलीं। मुंबई के सभी 24 वार्ड से लिए गए 10,197 नमूनों में से 36.30 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलीं।’ बीएमसी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में उन लोगों के रक्त के नमूने लिए गए जिनको टीका नहीं लगा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'