भड़काऊ पर्चा मामला: कानूनी शिकंजे में पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब, एनएसए के तहत कार्रवाई

भड़काऊ पर्चा मामला: कानूनी शिकंजे में पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब, एनएसए के तहत कार्रवाई

भड़काऊ पर्चा मामला: कानूनी शिकंजे में पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब, एनएसए के तहत कार्रवाई

पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब

लखनऊ/दक्षिण भारत। धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि डॉ. अयूब पर भड़काऊ मजहबी पर्चे बांटने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद प्रशासन ने उक्त कार्रवाई की है।

Dakshin Bharat at Google News
इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि डॉ. अयूब के खिलाफ कार्रवाई ‘धार्मिक भावनाएं भड़काने और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने’ के कारण की गई है। इस सिलसिले में अयूब को एक अगस्त को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अयूब को उनके नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया, जिसके बाद वे लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिए गए। आरोपों के अनुसार, अयूब ने लखनऊ में भड़काऊ मजहबी पर्चे बांटे और विवादित विज्ञापन छपवाया।

पुलिस का कहना है कि अयूब द्वारा छपवाए गए पर्चे की सामग्री काफी भड़काऊ थी। इसके बाद उनके खिलाफ हज़रतगंज थाने में धारा 153(ए), 505(2) आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी बताया गया कि अयूब अपने एक मरीज का इलाज कर रहे थे, तब उन्हें यह कहकर बाहर बुलाया गया कि किसी अधिकारी की तबीयत खराब है। अयूब के बाहर आते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। माना जा रहा है कि एनएसए लगने से उनके लिए मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में