पुलवामा मुठभेड़ में तीन जवान घायल, आतंकी को लगी गोली
On
पुलवामा मुठभेड़ में तीन जवान घायल, आतंकी को लगी गोली
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घर से कूदने की कोशिश करते समय गोली लगने से एक आतंकवादी के मारे जाने की भी संभावना है। हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गूसू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jan 2026 10:44:41
Photo: @dir_ed X account


