निरीक्षण के लिए गए आईजी मास्क लगाना भूले, फिर खुद अदा किया जुर्माना
On
निरीक्षण के लिए गए आईजी मास्क लगाना भूले, फिर खुद अदा किया जुर्माना
कानपुर/भाषा। कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया है।
इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा। अग्रवाल ने थाना प्रभारी (बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें।जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपए का जुर्माना दिया।
अग्रवाल ने बाद में समाचार एजेंसी को बताया कि वे निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jan 2026 10:31:49
Photo: WhiteHouse FB Page


