जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर

भारतीय सेना.. सांकेतिक तस्वीर

श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेल्होरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस समूह से जुड़े हुए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'