कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं फिर से शुरू

कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं फिर से शुरू

indian railway

श्रीनगर/भाषा। कश्मीर घाटी में रविवार को रेल सेवाएं पूरी तरह से फिर से शुरू हो गईं। रेलगाड़ी दक्षिण कश्मीर के रास्ते श्रीनगर से बनिहाल के लिए रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सुरक्षा कारणों से रेल सेवा तीन महीनों से अधिक समय तक बाधित रही। ट्रेन बनिहाल पहुंचने से पहले श्रीनगर स्टेशन और दक्षिण कश्मीर के स्टेशनों से होकर गुजरी।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, घाटी में रेल सेवा आज सुबह पूरी तरह से बहाल हो गई और ट्रेन बारामूला से बनिहाल के लिए रवाना हुई।

अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने रेल सेवा शुरू करने से पहले श्रीनगर-बनिहाल मार्ग पर शनिवार को दो बार ‘ट्रॉयल रन’ किया था और रविवार की सुबह ट्रेन का एक और परीक्षण किया गया।

रेल सेवा मंगलवार को आंशिक रूप से शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने रेलवे को सुरक्षा कारणों से सुबह दस बजे से अपराह्र तीन बजे तक ही ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।

अनुच्छेद-370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने संबंधी केंद्र की घोषणा से पहले तीन अगस्त को सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि यहां साप्ताहिक बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि शहर में कुछ मार्गों और घाटी के अन्य क्षेत्रों में कुछ मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया। प्री-पेड मोबाइल फोन और सभी इंटरनेट सेवाएं गत पांच अगस्त से ही बाधित हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय