चिन्मयानंद को उनके आवास से किया गया गिरफ्तार

चिन्मयानंद को उनके आवास से किया गया गिरफ्तार

चिन्मयानंद

शाहजहांपुर/दक्षिण भारत। दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने चिन्मयानंद को यहां उनके आवास ‘दिव्य धाम’ से गिरफ्तार किया।

Dakshin Bharat at Google News
एसआईटी के अधिकारी चिन्मयानंद के मुमुक्षु आश्रम स्थित ‘दिव्य धाम’ पहुंचे और यहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया गया।

एक रिपोर्ट के अनुसार, चिन्मयानंद को शुक्रवार को ही अदालत में पेश किया जा सकता है। चिन्मयानंद पर अपने ही कॉलेज की एक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। हालांकि चिन्मयानंद के समर्थक इसे साजिश करार देते रहे हैं।

चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री की घर से गिरफ्तारी हुई। वकील के मुताबिक, एसआईटी की ओर से अभी तक एफआईआर की प्रति अथवा कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'